सरकारी कर्मियों ने दी 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सरकारी कर्मियों ने दी 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Date : 13-Apr-2026

 मुंबई, 13 अप्रैल। महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारी ने 21 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यदि यह हड़ताल होती है तो स्कूल ,स्वास्थ्य सहित सरकारी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।



पुरानी पेंशन योजना सहित अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकारी, अर्ध-सरकारी, शिक्षक, कर्मचारियों ने फिर आवाज मुखर की है। राज्य सरकार, अर्ध- सरकारी कर्मचारियों, प्रिंसिपल व टीचर्स एसोसिएशन की संयुक्त कमेटी ने हड़ताल की चेतावनी दी है। दावा किया गया है कि इस हड़ताल में राज्य के करीब 17 लाख कर्मचारी शामिल होंगे। उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन योजना को तुरंत लागू करना, सामाजिक सुरक्षा, बकाए का भुगतान, सितंबर 2023 के जीआर को लागू करना आदि मांगें हैं।

संयुक्त समिति के रावसाहेब निमसे और कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष तालेकर ने इस हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हड़ताल को सफल बनाने और जागरूकता फैलाने के लिए तहसील स्तर के दौरे शुरू कर दिए गए हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement