नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन गुप्ता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

नहीं रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह मदन मोहन गुप्ता

Date : 14-Apr-2026

 खूंटी, 14 अप्रैल।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खूंटी जिला कार्यवाह, जिला बौद्धिक प्रमुख, जिला संघ चालक जैसे पद को सुशोभित कर चुके मदन मोहन गुप्ता का सोमवार की रात निधन हो गया। इनके निधन की खबर मिलते पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।। मदन मोहन गुप्ता रामनवमी महासमिति ,गायत्री परिवार सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े थे। मदन मोहन गुप्ता के निधन पर पद्मभूषण कड़िया मुंडा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डॉ निर्मल सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष आनन्द कुमार, प्रियांक भगत, अनूप साहू, सुनील साहू, जितेंद्र कश्यप, पूर्व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, ओपी कश्यप, संजय साहू, निखिल कंडुलना, संतोष जायसवाल, विनोद जायसवाल सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। अपने शोक संदेश में पद्मभूषण कड़िया मुंडा ने कहा कि मदन मोहन गुप्ता बहुत ही मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। सामाजिक धार्मिक काम में उनकी सहभागिता सदैव बढ़-चढ़ कर रहती थी। उनके निधन से समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

मदन मोहन गुप्ता पिछले चार वर्षो से विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित थे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement