भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

भाजपा प्रदेश कार्यालय में ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ आज, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे शुभारंभ

Date : 14-Apr-2026

 भोपाल, 14 अप्रैल । भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को त्वरित एवं सुलभ चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘सेवा प्रकल्प’ का शुभारंभ आज मंगलवार को सायं 5 बजे किया जाएगा। यह पहल भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा शुरू की जा रही है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल तथा उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित हो रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement