ममता बनर्जी ने पुथांडु और बैसाखी पर दी शुभकामनाएं, एक्स पर साझा किए संदेश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

ममता बनर्जी ने पुथांडु और बैसाखी पर दी शुभकामनाएं, एक्स पर साझा किए संदेश

Date : 14-Apr-2026

 हुगली, 14 अप्रैल । ममता बनर्जी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर दो अलग-अलग पोस्ट साझा कर देशवासियों को प्रमुख त्योहारों की शुभकामनाएं दीं।

अपने पहले संदेश में उन्होंने दुनिया भर के तमिल समुदाय को पुथांडु (तमिल नव वर्ष) के शुभ अवसर पर बधाई देते हुए लिखा कि वे सभी तमिल भाइयों और बहनों को इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं देती हैं।

इसके बाद अपने दूसरे पोस्ट में उन्होंने बैसाखी के मौके पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि यह फसल उत्सव सभी के जीवन में प्रेम, समृद्धि और खुशियां लेकर आए।

तृणमूल सुप्रीमो के इन संदेशों को विभिन्न समुदायों के बीच सद्भाव और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देने की पहल के रूप में देखा जा रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement