उत्तराखंड में मौसम शुष्क, अगले 4–5 दिन में हाेगी तापमान में बढ़ोतरी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

उत्तराखंड में मौसम शुष्क, अगले 4–5 दिन में हाेगी तापमान में बढ़ोतरी

Date : 14-Apr-2026

 देहरादून, 14 अप्रैल । उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है। अगले 4–5 दिन में तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल किसी प्रकार की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

मंगलवार को मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल राज्य में किसी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर रहा, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम से सामान्य के बीच दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 4 से 5 दिन के दौरान राज्यभर में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है।

देहरादून में आज आसमान मुख्यतः साफ़ से आंशिक रूप से बादलों से आच्छादित रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो देहरादून में 17.4 डिग्री, पंतनगर में 11.8 डिग्री, मुक्तेश्वर में 8.5 डिग्री तथा नई टिहरी में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement