बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव: संजय गुप्ता | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बाबा साहब के आदर्शों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव: संजय गुप्ता

Date : 14-Apr-2026

 प्रयागराज, 14 अप्रैल। “बाबा साहब डाॅक्टर भीमराव अंबेडकर के आदर्शों और संविधान के सिद्धांतों पर चलकर ही समतामूलक समाज का निर्माण संभव है।” यह बात मंगलवार को आयाेजित जयंती समाराेह में भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कही।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान देश के प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और सम्मान प्रदान करता है। हमें उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता, न्याय और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। मंगलवार सुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर प्रयागराज स्थित हाईकोर्ट चौराहे के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा महानगर के पदाधिकारियाें ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर बाबा साहब को नमन किया। इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर सांसद प्रवीण पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement