सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

सिंधिया ने प्रधानमंत्री संग्रहालय में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

Date : 14-Apr-2026

 नई दिल्ली, 14 अप्रैल। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री संग्रहालय एवं पुस्तकालय (पीएमएमएल) के चौथे स्थापना दिवस पर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ फिलाटेलिक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने संविधान, बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर और प्रधानमंत्री कार्यालय के स्थापना दिवस से जुड़े विशेष पोस्टकार्ड्स का लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में पीएमएमएल की कार्यकारी परिषद के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, महानिदेशक (डाक) जितेंद्र गुप्ता समेत डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय के अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सिंधिया को देश के प्रधानमंत्रियों और संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर से जुड़ी उनकी उपलब्धियों की डाक्यूमेंट्री भी दिखाई गई। उन्होंने पीएमएमएल परिसर में लगाए गए देश के सभी प्रधानमंत्रियों के योगयान को लेकर जारी किए गए आज तक के सभी डाक टिकट भी देखे।

सिंधिया ने कहा कि आज का दिन संविधान और बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने का है। डाक विभाग और प्रधानमंत्री संग्रहालय मिलकर देशभर में प्रदर्शनी और सुविधाओं के माध्यम से साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे। इसके तहत प्रधानमंत्री संग्रहालय में डाक विभाग का एक आउटलेट स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जैसे पिछले 75 वर्षों से डाक विभाग ने भारत की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक प्रणाली में योगदान दिया है, वैसे ही आने वाले 22 से 30 वर्षों में भी यह विभाग अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। उन्होंने इसे केवल श्रद्धांजलि नहीं बल्कि संकल्प बताया कि आने वाले भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित बनाने की दिशा में हम सब मिलकर आगे बढ़ेंगे।

करीब 45 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी का उद्घाटन, फिलाटेलिक डिस्प्ले का अवलोकन, पोस्टकार्ड्स का लोकार्पण और एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement