केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास,दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान पहुंचे सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास,दी शुभकामनाएं

Date : 15-Apr-2026

 पटना, 15 अप्रैल । सम्राट चौधरी नए मुख्यमंत्री के रुप में शपथ लेंगे। सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार काे पटना के लोकभवन स्थित जर्मन हैंगर में सुबह 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा। इससे पूर्व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।

केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान सुबह-सुबह सम्राट चाैधरी के सरकारी आवास पहुंचे। सम्राट चाैधरी ने एक्स पर पाेस्ट के साथ तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। पाेस्ट में उन्हाेंने लिखा है-माननीय केन्द्रीय मंत्री सह लोजपा (आर) के सम्मानित राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज सरकारी आवास पर भेंटकर अपनी शुभकामनाएं दीं। पाेस्ट के माध्यम से उन्हाेंने इसके लिए चिराग पासवान का आभार व्यक्त किया है। सम्राटचाैधरी ने लिखा है-उनके साथ, सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद-आभार।

बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा

चिराग ने इस मुलाकात को लेकर कहा कि उन्होंने 'पटना में बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पूर्व भाई सम्राट चौधरी जी से मुलाकात कर उन्हें एनडीए विधायक दल के नेता चुने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement