मप्रः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे घोषित | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मप्रः एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम आज, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे घोषित

Date : 15-Apr-2026

 भोपाल, 15 अप्रैल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन, भोपाल से एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं एवं विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) मुख्य परीक्षा 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी सुनील वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परिणाम सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विभिन्न वेबसाइटों पर परिणाम देखने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट मोबाइल ऐप, डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम आसानी से देख सकेंगे।

विद्यार्थी इन वेबसाइटों पर देख सकेंगे परीक्षा परिणाम

-https://mpbse.mponline.gov.in

-https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers

मोबाइल ऐप पर भी देख सकेंगे परिणाम

कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम विद्यार्थी और अभिभावक मोबाइल पर भी देख सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को Google Play Store पर जाकर MPBSE MOBILE App अथवा MP Mobile App Download करना होगा। फिर Know Your Result आप्शन का चयन कर विद्यार्थी को अपना अनुक्रमांक (Roll Number) और आवेदन क्रमांक (Application Number) डालकर (submit) करना होगा। इसके अलावा विद्यार्थी Digilocker के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे।

गौरतलब है कि इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

परीक्षा के दौरान छात्रों की सेहत को लेकर भी विशेषज्ञों ने अहम सलाह दी है। डॉक्टरों और काउंसलर्स ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें और उन्हें मानसिक रूप से सहयोग दें। सही दिनचर्या, पर्याप्त नींद और संतुलित आहार से बेहतर प्रदर्शन संभव है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement