कोंडागांव में पेट दर्द व दस्त से महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

कोंडागांव में पेट दर्द व दस्त से महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत

Date : 15-Apr-2026

 कोंडागांव, 15 अप्रैल । जिले के बड़े राजपुर तहसील के ग्राम पंचायत किबड़ा में पेट दर्द एवं दस्त की शिकायत के बाद महज चार घंटे के भीतर दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई है । दाेनाें का पाेस्टमार्टम के उपरांत आज बुधवार काे परिजनाें काे साैप दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जब कलेश्वरी शोरी (17), चैतन शोरी (14) और कुमारी चिंता शोरी (12) को अचानक पेट दर्द और दस्त की शिकायत हुई। परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन कोई राहत नहीं मिलने पर जिला अस्पताल कोंडागांव ले जाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान छोटी बहन चिंता शोरी की हालत में सुधार होने पर उसे घर पर छोड़ दिया गया, जबकि कलेश्वरी और चैतन को इलाज के लिए ले जाया गया।

रास्ते में ग्राम बड़बतर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराने का प्रयास किया गया, जहां डॉक्टरों ने कलेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसका शव घर भेज दिया गया। चैतन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ घंटों बाद उसकी भी मौत हो गई। दो भाई-बहन की मौत के बाद आज बुधवार काे पुलिस ने पाेस्टमार्टम उपरांत परिजनाें काे साैपा, जिसके बाद दाेनाें का एक साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया, महज चार घंटे के भीतर दो भाई-बहन की हुई मौत से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement