25 अप्रैल को होगा 15वां श्री राम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

25 अप्रैल को होगा 15वां श्री राम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन

Date : 15-Apr-2026

 जयपुर, 15 अप्रैल । सेवा भारती समिति जयपुर की ओर से 15वां श्री राम-जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 25 अप्रैल को जानकी नवमी के अवसर पर अंबाबाड़ी स्थित उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष सम्मेलन में 47 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें 15 विभिन्न समाजों के जोड़े और 7 अंतर्जातीय विवाह भी शामिल हैं।

आयोजकों के अनुसार इस सामूहिक विवाह में कोहली नायक, राजपूत, ब्राह्मण, वाल्मीकि, रेगर, माली और जाटव समाज सहित विभिन्न वर्गों के जोड़े भाग लेंगे, जो सामाजिक समरसता और एकता का संदेश देंगे।

विवाह आयोजन की परंपरा के तहत बुधवार को कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश को निमंत्रण देकर की गई। समिति के पदाधिकारी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे, जहां विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रथम पूज्य गणेश जी महाराज को आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर विवाह सम्मेलन के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

प्रचार मंत्री रितु चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन की सफलता के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सेवा सदन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में विवाह समारोह से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं।

इस अवसर पर सम्मेलन समिति के संयोजक नवल बगड़िया, गिरधारी लाल शर्मा, कैलाश शर्मा, हरि कृष्ण गोयल, रामबाबू अग्रवाल, संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, हनुमान सिंह भाटी, सुमन बंसल एवं एस.पी. शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर आयोजन के सफल और निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की।

सेवा भारती समिति द्वारा आयोजित यह सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता, सहयोग और संस्कारों का प्रतीक बनकर समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य करेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement