मीरजापुर शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका अलर्ट, समीक्षा बैठक में सफाई पर जाेर | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मीरजापुर शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर पालिका अलर्ट, समीक्षा बैठक में सफाई पर जाेर

Date : 15-Apr-2026

 मीरजापुर, 15 अप्रैल । उत्तर प्रदेश के जनपद मीरजापुर में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पालिका प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर अधिशासी अधिकारी (ईओ) जी लाल ने बुधवार को स्वच्छता से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में ईओ ने स्वच्छता निरीक्षक, सफाई नायक, जोनल प्रभारी, एमआरएफ व स्वच्छ भारत मिशन से जुड़े कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर की बेहतर रैंकिंग के लिए वार्ड स्तर पर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। नालियों की गहरी सफाई कराई जाए और डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण में सूखा व गीला कचरा अलग-अलग लिया जाए। उन्होंने सार्वजनिक व पिंक शौचालयों की नियमित सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया, ताकि शहर को बेहतर स्थान दिलाया जा सके।

ईओ ने हेल्पलाइन 1533 पर आने वाली शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। बैठक में सीएसआई मनोज सेठ, डीपीएम संजय सिंह, सफाई निरीक्षक सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement