गुवाहाटी, 21 अप्रैल । कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गौहाटी उच्च न्यायालय में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है, जिस पर आज (मंगलवार) सुनवाई होने वाली है।
यह मामला मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा से जुड़े कथित बहु-पासपोर्ट के आरोपों को लेकर फैलाई गई भ्रामक जानकारी से संबंधित है। आरोप है कि पवन खेड़ा ने इस संबंध में भ्रामक दावे प्रस्तुत कर प्रचार किया।
सूत्रों के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद पवन खेड़ा ने दिल्ली स्थित अपने आवास से निकलकर कांग्रेस शासित तेलंगाना में शरण ली। इस घटनाक्रम ने मामले को लेकर कानूनी और राजनीतिक विवाद को और तेज कर दिया है।
