रायपुर–खड़गपुर के मध्य सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 23 एवं 24 अप्रैल काे | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रायपुर–खड़गपुर के मध्य सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा 23 एवं 24 अप्रैल काे

Date : 21-Apr-2026

 रायपुर 21 अप्रैल । यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल द्वारा रायपुर से खड़गपुर के मध्य गाड़ी संख्या 08749/08750 सुपरफास्ट समर स्पेशल ट्रेन का संचालन एक-एक फेरे के लिए किया जा रहा है।

रायपुर रेल मंडल के अधिकारियाें ने बीती देर शाम समाचार विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गाड़ी संख्या 08749 रायपुर–खड़गपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 23 अप्रैल 2026 को रायपुर से 13:10 बजे प्रस्थान कर भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर एवं टाटानगर होते हुए 01:30 बजे खड़गपुर पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 08750 खड़गपुर–रायपुर सुपरफास्ट समर स्पेशल 24 अप्रैल 2026 को खड़गपुर से 04:30 बजे प्रस्थान कर टाटानगर, चक्रधरपुर, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, चांपा, बिलासपुर एवं भाटापारा होते हुए 17:15 बजे रायपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन 18 एलएचबी कोचों (जनरल, स्लीपर एवं एसी) के साथ संचालित होगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement