मुख्यमंत्री 26 अप्रैल को अपने गृह जिले मुंगेर का करेंगे दौरा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री 26 अप्रैल को अपने गृह जिले मुंगेर का करेंगे दौरा

Date : 21-Apr-2026

 पटना, 21 अप्रैल ।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगामी 26 अप्रैल को अपने गृह जिला मुंगेर के दौरे पर रहेंगे।

मुख्यमंत्री इस दौरान तारापुर विधानसभा के असरगंज प्रखंड स्थित बैजलपुर का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर व्यापक स्तर पर प्रशासनिक तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर असरगंज क्षेत्र के प्रसिद्ध ढोल पहाड़ी पर इकोटूरिज्म परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री तारापुर स्थित सिंचाई भवन अतिथि गृह पहुंचेंगे, जहां आमजन की ओर से उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की बड़ी भागीदारी की संभावना है। मुख्यमंत्री इस दौरान लोगों से सीधे संवाद भी कर सकते हैं। अपने दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे।

इस बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति, कानून-व्यवस्था की स्थिति और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुंगेर के जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने बताया कि ढोल पहाड़ी को राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस परियोजना की आधारशिला रखी जाएगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement