सिलीगुड़ी, 04 मई।
सिलीगुड़ी कॉलेज में तीन विधानसभा क्षेत्रों—सिलीगुड़ी, माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा की मतगणना शुरू हो चुकी है। सभी दलों के उम्मीदवार पहले ही मतगणना केंद्र के भीतर पहुंच चुके हैं।
पूरे सिलीगुड़ी कॉलेज परिसर को कड़ी सुरक्षा में घेर लिया गया है। केंद्रीय बलों और राज्य पुलिस की सख्त निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया जारी है।
