पुडुचेरी में मतगणना शुरू | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

पुडुचेरी में मतगणना शुरू

Date : 04-May-2026

 पुडुचेरी, 04 मई । पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की मतगणना आज सुबह आठ बजे शुरू हो गई है। पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम सहित चारों क्षेत्रों के छह मतगणना केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच यह प्रक्रिया शुरू की गई है।

पुडुचेरी में कुल 9,50,311 मतदाता हैं। इनमें 4,46,361 पुरुष, 5,03,810 महिला और 140 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। नौ अप्रैल को हुए चुनाव में इस केंद्रशासित प्रदेश के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 91.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। सबसे अधिक 94 प्रतिशत मतदान उसुडु विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हुआ, जबकि सबसे कम 77.41 प्रतिशत मतदान माहे विधानसभा क्षेत्र में हुआ।

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में दर्ज 89.87 प्रतिशत वोटों के साथ 12,936 डाक मतपत्र भी शामिल हैं। पहली बार मतदान करने वालों में लगभग 25 हजार लोग शामिल हैं। 30 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ रहे 294 उम्मीदवारों का राजनीतिक भविष्य आज दोपहर तक तय हो जाएगा।

ईवीएम मशीनें जिन केंद्रों पर रखी गई हैं, वहां तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है-पुडुचेरी: लासपेट महिला इंजीनियरिंग कॉलेज, टैगोर आर्ट्स कॉलेज, नेहरू पॉलिटेक्निक-कराईकल: करुणानिधि पोस्ट ग्रेजुएट सेंटर-माहे: नेहरू सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय-यनम: सरकारी कला कॉलेजइन केंद्रों पर 2,600 पुडुचेरी पुलिसकर्मी और 500 अर्धसैनिक बल के जवान कड़ी निगरानी में तैनात हैं।

सभी 30 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 201 टेबल लगाए गए हैं। इनमें 166 टेबल पर ईवीएम वोटों की गिनती और 35 टेबल पर डाक मतपत्रों की गिनती की जा रही है। इसके लिए 859 सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।

चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना दो चरणों में होगी-पहला चरण (दोपहर 1 बजे तक): मन्नाडीपट्टू, विलियनूर, काधिरगामम, लासपेट, नेल्लिथोप्पु, यनम सहित 17 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम पहले घोषित किए जाएंगे। दोपहर 1 बजे तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि सत्ता में कौन आ सकता है।दूसरा चरण (शाम 6 बजे तक): उझावरकरई, कामराज नगर, मुदलियारपेट, कराईकल दक्षिण सहित बाकी 13 विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम शाम 6 बजे तक घोषित कर दिए जाएंगे।

एहतियाती कदमः विजय जुलूस और जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरे पुडुचेरी में कड़ी पुलिस सुरक्षा तैनात की गई है। शहर और ग्रामीण इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है। इसके अलावा, आज पूरे राज्य में शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश आबकारी विभाग ने जारी किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement