मतगणना से पहले खड़गपुर पहुंचे दिलीप घोष, समर्थकों में उत्साह | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मतगणना से पहले खड़गपुर पहुंचे दिलीप घोष, समर्थकों में उत्साह

Date : 04-May-2026

 खड़गपुर, 04 मई । पश्चिम बंगाल में मतगणना के दिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष सोमवार सुबह खड़गपुर एसडीओ कार्यालय स्थित मतगणना केंद्र की ओर रवाना हुए। मतगणना शुरू होने से पहले ही वह अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना केंद्र की ओर जाते हुए दिखाई दिए।

मतगणना केंद्र के आसपास सुबह से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार और उनके एजेंट केंद्र पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन की ओर से पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

इस बीच भाजपा नेता दिलीप घोष ने मतगणना को लेकर विश्वास जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी को खड़गपुर की जनता का भरपूर समर्थन मिला है और इस बार भी परिणाम सकारात्मक रहने की उम्मीद है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में भी खड़गपुर सीट पर भाजपा को जीत मिली थी। उस समय पार्टी ने हिरणमय चटर्जी को उम्मीदवार बनाया था। हालांकि उस चुनाव में जीत का अंतर काफी कम रहा था, जिसके कारण यह सीट राजनीतिक रूप से बेहद अहम मानी जाती है।

ऐसे में इस बार की मतगणना को लेकर भी राजनीतिक दलों और समर्थकों की नजरें खड़गपुर के परिणाम पर टिकी हुई हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement