मतगणना के दिन सुबह खुलेंगे स्कूल, प्राथमिक शिक्षा परिषद का निर्देश | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मतगणना के दिन सुबह खुलेंगे स्कूल, प्राथमिक शिक्षा परिषद का निर्देश

Date : 04-May-2026

 पूर्व मेदिनीपुर, 04 मई ।

विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन सोमवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के सभी प्राथमिक स्कूल सुबह की पाली में चलेंगे। यह निर्देश जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद ने दिया है।

जिला प्राथमिक विद्यालय परिषद के अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने बताया कि जिले में कई स्कूल मतगणना केंद्रों के पास स्थित हैं। दोपहर के समय मतगणना के कारण भीड़ और व्यवधान की आशंका रहती है। इसलिए छात्रों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इस कारण सोमवार को सुबह स्कूल चलाने का फैसला लिया गया है।

परिषद के सूत्रों के अनुसार जिले में कुल 3,265 प्राथमिक विद्यालय हैं। सभी स्कूल सोमवार को सुबह खुलेंगे और विद्यार्थियों को मिड-डे मील भी दिया जाएगा।

इस फैसले को लेकर कुछ लोगों ने सवाल भी उठाए हैं। उनका कहना है कि मतगणना के दिन कई बार तनाव या गड़बड़ी की स्थिति बन जाती है। इसके बावजूद स्कूल खोलने का निर्णय क्यों लिया गया।

शिक्षा जगत के एक वर्ग का मानना है कि सुबह मतगणना शुरू होगी और दोपहर तक नतीजों की तस्वीर साफ हो सकती है। ऐसे में बाद में किसी प्रकार की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए सुबह स्कूल कराने का निर्णय लिया गया है।

बताया जा रहा है कि कई हाई स्कूलों ने भी एहतियात के तौर पर सोमवार को सुबह की पाली में स्कूल चलाने का फैसला किया है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement