नई दिल्ली, 04 मई । केरल विधानसभा चुनाव के मतगणना रुझाों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को बढ़त मिलती दिख रही है। तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस समर्थकों ने खुशी मनानी शुरू कर दी है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पत्रकारों कहा कि हमारे राज्य में राजनीतिक विचारों की विविधता है, लेकिन एक आरामदायक बहुमत मिलता दिख रहा है। अब तक खुश होने की पूरी वजह है, हालांकि गिनती के दौरान अंतिम समय में बदलाव भी हो सकते हैं। हम बदलाव लाने वाली पार्टी हैं और राजनीति का तरीका बदलना चाहते हैं।
कांग्रेस सांसद जेबी माथेर ने कहा कि यह कांग्रेस नेतृत्व वाले यूडीएफ की बड़ी जीत होगी। हम 100 से अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे हैं और निश्चित रूप से 85 से ऊपर रहेंगे। इसमें कोई संदेह नहीं कि केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री और यूडीएफ की सरकार बनेगी।
केरल के कोवलम से कांग्रेस प्रत्याशी एम विन्सेंट ने कहा कि मैंने पिछले दस वर्षों से जनता के लिए काम किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव में झलकेगा। यूडीएफ की जीत तय है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने कहा कि पांचों राज्यों के रुझान बहुत शुरुआती हैं। अन्य राज्यों भी जल्दी ही रुझान बदल सकते हैं। पश्चिम बंगाल के मालतीपुर से कांग्रेस प्रत्याशी मौसमी नूर ने कहा कि केवल नतीजे ही बोलेंगे। हमें जनता पर भरोसा है।
