मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' पर दी शुभकामनाएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' पर दी शुभकामनाएं

Date : 11-May-2026

 भाेपाल, 11 मई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेमवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा- समस्त देशवासियों एवं प्रतिभावान वैज्ञानिकों को 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' की हार्दिक बधाई! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के नेतृत्व में भारत 'तकनीक' और 'नवाचार' के क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व कर रहा है। आज का दिन हमारे सभी वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के कौशल को नमन करने का है, जिन्होंने अपनी दूरदर्शिता से भारत को सामरिक और तकनीकी रूप से शक्तिशाली बनाया है।

गाैरतलब है कि भारत में 11 मई को प्रतिवर्ष 'राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस' मनाया जाता है, जो 11 मई 1998 को पोखरण में हुए सफल परमाणु परीक्षण (ऑपरेशन शक्ति) की ऐतिहासिक याद में मनाया जाता है। 11 मई 1998 को, भारत ने राजस्थान के पोखरण में अपना दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद, तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस घोषित किया। यह दिन देश की वैज्ञानिक उपलब्धियों, इंजीनियरों और तकनीकी आत्मनिर्भरता को सम्मानित करने के लिए समर्पित है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement