श्रद्धेय अशोक सिंहल हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता में विनायक, श्रुति, काजल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

श्रद्धेय अशोक सिंहल हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता में विनायक, श्रुति, काजल ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Date : 11-May-2026

 वाराणसी, 11 मई। वाराणसी में वेद शिक्षा मंदिर नरसिंह मठ सेवा समिति की ओर से आयोजित श्रद्धेय अशोक सिंहल हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता में कुल 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया और जिसमें प्रथम वर्ग कक्षा 1 से 3 में प्रथम स्थान विनायक शर्मा, वेद शिक्षा मंदिर, द्वितीय- नियति सरीन, वेद शिक्षा मंदिर, तृतीय- उपासना सरीन- वेद शिक्षा मंदिर, द्वितीय वर्ग कक्षा 4 से 5 में प्रथम स्थान श्रुति शर्मा, वेद शिक्षा मंदिर, द्वितीय कृष्णा उपाध्याय, सेंट्रल हिंदू स्कूल तृतीय तेजस शर्मा, वनिता पब्लिक स्कूल, तृतीय वर्ग- कक्षा 6 से 8 प्रथम स्थान काजल पांडेय, सेंट एडमंस कॉन्वेंट द्वितीय समर्थ खन्ना, डब्लू एच स्मिथ स्कूल तृतीय पीहू पांडे सेंट एडमंस कॉन्वेंट एवं विशेष पुरस्कार दधिमती गुरुकुल स्कूल नागौर के छात्र विजय कुमार शर्मा को दिया गया। सभी विजयी प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। प्रतियोगिता का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण द्वारा हुआ। प्रतियोगिता के निर्णायक मानस मंडल के अध्यक्ष परशुराम उपाध्याय एवं समाज सेवी शिव प्रकाश गुप्ता थे।

प्रतियोगिता का संचालन वेद शिक्षा मंदिर के उप प्रबंधक विकास मेहरा ने तथा धन्यवाद प्रकाश नरसिंह मठ सेवा समिति के संयोजक हरि कृष्ण दास गुजराती सुनील जी ने किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement