डाक अदालत में आज सुलझेंगी ग्राहकों की समस्याएं | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

डाक अदालत में आज सुलझेंगी ग्राहकों की समस्याएं

Date : 20-May-2026

रायपुर 20 मई । रायपुर संभाग के प्रवर अधीक्षक डाकघर द्वारा आज बुधवार को स्टेशन रोड स्थित रायपुर गंज उपडाकघर परिसर के कार्यालय में डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।

यह डाक अदालत सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें डाक सेवाओं से संबंधित ग्राहकों की शिकायतों एवं समस्याओं का प्रत्यक्ष सुनवाई के माध्यम से समाधान किया जाएगा।

डाक अदालत में डाक वस्तुओं के वितरण, काउंटर सेवाएं, लघु बचत योजनाएं (आरडी, बचत बैंक, बचत पत्र आदि), रजिस्ट्री, मनीऑर्डर, वीपीपी पार्सल, एक्सप्रेस पार्सल, स्पीड पोस्ट, डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा से संबंधित शिकायतों पर चर्चा कर उनका निराकरण किया जाएगा।

रायपुर संभाग के अधिकारियों ने सभी संबंधित ग्राहकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपनी समस्याएं रखने की अपील की है। 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement