कर्नाटक की नई कैबिनेट पर मंथन के लिए दिल्ली में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

कर्नाटक की नई कैबिनेट पर मंथन के लिए दिल्ली में डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया

Date : 02-Jun-2026

 नई दिल्ली, 02 जून । कर्नाटक में नई सरकार के गठन और मंत्रिमंडल को अंतिम रूप देने के लिए डीके शिवकुमार और कार्यवाहक मुख्यमंत्री सिद्धारमैया दिल्ली में है । दोनों नेताओं की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक होनी है, जिसमें मंत्रिमंडल गठन और प्रमुख संगठनात्मक नियुक्तियों पर चर्चा की जाएगी।

दिल्ली में सिद्धारमैया की होटल से निकलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात हुई। इस दौरान जब पत्रकारों ने उनसे मल्लिकार्जुन खरगे के साथ होने वाली बैठक के एजेंडे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता।

सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में होने वाली चर्चा के लिए डीके शिवकुमार ने मंत्रिमंडल के संभावित सदस्यों की एक प्रारंभिक सूची तैयार कर ली है। कांग्रेस नेतृत्व के साथ विचार-विमर्श के बाद इस सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 10 से 20 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कर्नाटक में नई सरकार गठन के लिए अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और अंतिम मंजूरी के बाद नामों की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अगले एक से दो दिन में बेंगलुरु में आयोजित होगा, जिसमें मंत्रिपरिषद के पहले चरण के सदस्यों को भी शपथ दिलाई जा सकती है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement