शपथ लेकर लौटे राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन का भव्य स्वागत | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

शपथ लेकर लौटे राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन का भव्य स्वागत

Date : 04-Jun-2026

 सिलीगुड़ी, 4 जून । राज्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद आनंदमय बर्मन गुरुवार को सिलीगुड़ी लौटे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जैसे ही वह ट्रेन से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पहुंचे, वहां पहले से मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

स्टेशन परिसर में ढोल-नगाड़ों और उत्साह के माहौल के बीच कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान फांसीदेवा की विधायक दुर्गा मुर्मू भी मौजूद थे।

इसके बाद आनंदमय बर्मन खुले वाहन में सवार होकर अपने घर के लिए रवाना हुए। रास्ते भर समर्थकों की भीड़ उनके साथ चलती रही और पूरे इलाके में जश्न जैसा माहौल देखने को मिला।

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे।

राजनीतिक टिप्पणी करते हुए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि आने वाले समय में पार्टी कमजोर होकर समाप्त हो जाएगी। वहीं, उत्तर बंगाल के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि अब तक की उपेक्षा खत्म होगी और क्षेत्र तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement