दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

दिल्ली दौरे से लौटे पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां का टाटानगर स्टेशन पर स्वागत

Date : 04-Jun-2026

 जमशेदपुर,04 जून । पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता दुलाल भुईयां के दिल्ली दौरे से लौटकर जमशेदपुर पहुंचने पर गुरुवार को उनके समर्थकों ने टाटानगर रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। स्टेशन परिसर में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

स्वागत समारोह के दौरान दुलाल भुईयां ने अपने दिल्ली दौरे के संबंध में बताया कि उनका यह दौरा पूरी तरह जनहित से जुड़ा था। उन्होंने कहा कि वे अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लोगों की परेशानियों को केंद्र नेतृत्व के समक्ष रखने के उद्देश्य से दिल्ली गए थे। उन्होंने क्षेत्र की स्वास्थ्य, कृषि और विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगों को विस्तार से केंद्रीय नेताओं के सामने रखा।

दुलाल भुईयां ने कहा कि उनके दौरे का प्रमुख उद्देश्य पुराने एमजीएम अस्पताल के नवनिर्मित भवन में एम्स जैसी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को केंद्र सरकार तक पहुंचाना था। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को जिन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उनसे भी केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया गया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष पहल की आवश्यकता है,ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल सके।

पूर्व मंत्री ने कहा,'मैं दिल्ली अपने क्षेत्र की जनता की आवाज लेकर गया था। पुराने एमजीएम अस्पताल के नए भवन में एम्स जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से रखा है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों की परेशानियों और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष रखा गया। मैंने सभी तथ्यों और आंकड़ों के साथ लिखित रूप में अपनी बात रखी है। मुझे विश्वास है कि केंद्रीय नेतृत्व हमारी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगा और जल्द ही सकारात्मक समाधान निकलेगा।'

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं और आगे भी जनहित के मुद्दों को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाते रहेंगे। इस अवसर पर उनके समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र के विकास को लेकर आशा व्यक्त करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement