उत्तर प्रदेश में 206 पुलिस अफसराें का स्थानांतरण | The Voice TV

Quote :

"जिस व्यक्ति ने कभी कोई गलती नहीं की, उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।" — अल्बर्ट आइंस्टीन

National

उत्तर प्रदेश में 206 पुलिस अफसराें का स्थानांतरण

Date : 04-Jun-2026

 लखनऊ, 04 जून । उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बड़े पैमाने में पुलिस विभाग में तबादला हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 206 पीपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। लखनऊ में तैनात तकरीबन 12 डिप्टी एसपी का भी तबादला हुआ है।

तबादले के क्रम में मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र कुमार द्वितीय को शाहजहांपुर भेजा गया है। महाराजगंज में तैनात अनुरूद्ध कुमार को महाराजगंज महोबा, अशोक कुमार मिश्रा द्वितीय को भदोही से सेना नायक 30वीं वाहिनी पीएसी गोण्डा, अभिषेक सिंह को कौशांबी से बलरामपुर, अजय कुमार श्रोतिया को झांसी से अमरोहा, पंकज पंत को शाहजहांपुर से रामपुर, उदय प्रता सिंह द्वितीय के गोरखपुर से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त बनाया है। लखनऊ में तैनात सतीश कुमार राय को मेरठ में पीएसी की छठवीं वाहिनी भेजा गया है।

लखनऊ में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त अभय कुमार मल्ल को बलरामपुर, महोबा में तैनात गौरव उपाध्याय और अंबेडकरनगर में तैनात शुभम कुमार को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर नियुक्ति हुई है। मुख्यमंत्री सुरक्षा से वाराणसी कमिश्नरेट भेजे गए राजेश कुमार सिंह को अब लखनऊ कमिश्नरेट में तैनाती मिली है।

कासगंज में तैनात शाहिदा नसरीन को लखनऊ कमिश्नरेट, तो वहीं लखनऊ में तैनात शिप्रा पांडेय को डीजीपी मुख्यालय में आईजी कानून-व्यवस्था के कार्यालय में तैनात किया गया है। अनुष्का को लखनऊ से प्रयागराज स्थित पीएसी की चतुर्थ वाहिनी, सुरेंद्र शर्मा को लखनऊ से बरेली में पीएसी की 8वीं वाहिनी, वीरेंद्र विक्रम को लखनऊ से कानपुर कमिश्नरेट भेजा गया और अतुल कुमार पांडेय को रामपुर से लखनऊ कमिश्नरेट में नवीन तैनाती दी है। इसी तरह अन्य पुलिस अफसरों का स्थानांतरण हुआ है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement