प्रधानमंत्री ने चेन्नई में सतत पर्यावरण और जलवायु कार्य समूह की बैठक में पेरिस समझौते के अंतर्गत कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

प्रधानमंत्री ने चेन्नई में सतत पर्यावरण और जलवायु कार्य समूह की बैठक में पेरिस समझौते के अंतर्गत कार्रवाई तेज करने का आह्वान किया

Date : 28-Jul-2023

 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि पृथ्वी के संरक्षण और देखभाल ने आज देश में पर्यावरण संरक्षण कार्रवाई का रूप ले लिया है। चेन्नई में पर्यावरण और जलवायु सततता कार्यसमूह के चौथे सम्मेलन के समापन सत्र में अपने वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए समाज के प्रत्येक व्यक्ति का विकास सुनिश्चित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि अल्प विकसित देशों पर जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मुद्दों का विशेष रूप से असर पड़ा है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र जलवायु संधि के अनुरूप कार्रवाई और प्रतिबद्धताओं की आवश्यकता बताई। 
 
वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए जलवायु परिवर्तन मुद्दों के समाधान की देश की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि भारत ने अपने निर्धारित योगदान के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में नेतृत्व किया है।
 
पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा इंडोनेशिया और ब्राजील के पर्यावरण मंत्रियों ने भी बैठक को संबोधित किया। आज दो तकनीकी सत्र जलवायु परिवर्तन, समुद्री अर्थव्यवस्था, संसाधन क्षमता और चक्रीय अर्थव्यवस्था, भूमि और जैव विविधता तथा जल संसाधन प्रबंधन पर आयोजित किए जाएंगे


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement