Quote :

जो व्यक्ति दूसरों के काम न आए वास्तव में वह मनुष्य नहीं है - ईश्वर चंद्र विद्यासागर

Science & Technology

अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स, स्टारलाइनर के वापसी की तारीख बढ़ाई गई

Date : 20-Jun-2024

 

वॉशिंगटन: बोइंग का स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान इस महीने अपनी सर्वोच्च उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन तक अंतरिक्ष यात्रियों को ले जाना और फिर वहां से उन्हें लाना ये दिखाएगा कि लंबे समय से चला आ रहा प्रोजेक्ट तैयार है। स्टारलाइनर अपने लक्ष्य को आधा पूरा कर पाया है। लेकिन इस टेस्ट फ्लाइट का संचालन करने वाले दो अनुभवी अंतरिक्ष यात्री अस्थायी स्थिति में हैं। अंतरिक्ष स्टेशन पर उनका प्रवास दूसरी बार बढ़ गया है। वहीं जमीन पर मौजूद इंजीनियर उस समस्या को समझने में जुटे हैं, जिसने उनकी यात्रा के पहले चरण को प्रभावित किया था।
अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर 6 जून को स्टारलाइनर पर सवार होकर अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे। नासा ने अनुमान लगाया था कि वो एक सप्ताह यहां रहेंगे। लेकिन फ्लाइट के दौरान हीलियम लीक और थ्रस्टर्स के अचानक बंद होने जैसी परेशानियों ने सवाल खड़े कर दिए हैं। नासा ने मंगलवार को बताया कि विलियम और विल्मोर 26 जून से पहले नहीं लौटेंगे। नासा ने मंगलवार को घोषणा की है कि मिशन को कम से कम 20 दिनों तक बढ़ा दिया गया है। अंतरिक्ष यान स्पेस स्टेशन से सुरक्षित रूप से जुड़ा है और इसकी समस्या का पता लगाया जा रहा है।
अधिकारियों ने कहा, 'यह मानने का कोई कारण नहीं कि स्टारलाइनर अंतरिक्ष यात्रियों को वापस नहीं ला पाएगा। हालांकि हम वास्तव में शेष डेटा के जरिए काम करना चाहते हैं।' अंतरिक्ष यात्रियों का अपने प्रवास को अप्रत्याशित रूप से दिनों, हफ्तों या महीने तक बढ़ा देना असामान्य नहीं है। नासा का कहना है कि जरूरत पड़ने पर स्टारलाइनर ISS में 45 दिन बिता सकता है। हालांकि पहले से पीछे चल रहे स्टारलाइनर प्रोग्राम के लिए यह स्थिति एक शर्मिंदगी वाला क्षण है।
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने 5 जून को एक अन्य सहकर्मी के साथ तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। साल 2012 में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा के दौरान विलियम्स अंतरिक्ष में ‘ट्रायथलॉन’ पूरा करने वाली पहली व्यक्ति बनी थीं। विलियम्स मई 1987 में अमेरिकी नौसैन्य अकादमी से प्रशिक्षण लेने के बाद अमेरिकी नौसेना से जुड़ी थीं। विलियम्स को 1998 में नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था और वह दो अंतरिक्ष अभियानों-2006 में अभियान 14/15 तथा 2012 में 32/33 अभियानों का हिस्सा बनीं।
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement