आज भोपाल में जुटेंगी देशभर की महिला वैज्ञानिक, स्त्री-2024 सम्मेलन होगा शुरू | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

आज भोपाल में जुटेंगी देशभर की महिला वैज्ञानिक, स्त्री-2024 सम्मेलन होगा शुरू

Date : 06-Dec-2024

 भोपाल, 6 दिसंबर । विज्ञान भारती की महिला इकाई शक्ति द्वारा राजधानी में आयोजित तीन दिवसीय 'स्त्री' सम्मेलन आज शुक्रवार को प्रारंभ हो जाएगा। देश भर की महिला वैज्ञानिकों के इस सम्मेलन का शुभारंभ मौलाना आज़ाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (मैनिट) में राज्य मंत्री कृष्णा गौर व राज्य मंत्री चैतन्य कश्यप करेंगे। पहले दिन प्रदर्शनी आयोजित की गई है जिसके बाद दो दिन चर्चा सत्र होंगे।

उल्‍लेखनीय है कि शक्ति के तत्वावधान में 'स्त्री ' 2024 का आयोजन छह से आठ दिसंबर तक होगा। सम्मेलन में भारतीय ज्ञान प्रणाली में महिलाओं के योगदान पर चर्चा करने के लिए देश भर से विषय विशेषज्ञ एकत्र हो रही हैं। कार्यक्रम का केंद्रीय विषय"भारतीय ज्ञान प्रणालियों के संरक्षक और प्रचारक के रूप में महिलाएं: आदि से अमृत काल तक" है। इसमें भारतीय बौद्धिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित और प्रचारित करने में महिलाओं के महत्वपूर्ण अवदान की चर्चा की जाएगी। प्रथम दिवस आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह सुबह 10:30 बजे एबीसीडी टीचिंग हॉल मैनिट में होगा। राज्य मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर व श्री चैतन्य कश्यप उद्घाटन करेंगे। रवीन्द्र नाथ टैगोर विवि की प्रो. चांसलर डॉ. अदिति चतुर्वेदी मुख्य अतिथि होंगी।

साथ ही पहले दिन महिला प्रशासक अहिल्याबाई होल्कर पर एक खुला सत्र होगा। इस सत्र में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन और उनकी विरासत पर गहन और प्रेरणादायक चर्चा की जाएगी। विशेष रूप से यह रेखांकित किया जाएगा कि अहिल्याबाई होल्कर की शिक्षाओं से वर्तमान समय में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए क्या पाठ सीखे जा सकते हैं। सात एवं आठ दिसंबर को विभिन्न बौद्धिक सत्र होंगे। इनमें देश भर की सफल महिला उद्यमियों की कहानियां भी प्रस्तुत की जाएंगी तथा महिला उद्यमियों की समस्याओं व चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी।

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement