महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

Science & Technology

महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया

Date : 15-Mar-2025

 महाराष्‍ट्र ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के अंतर्गत देश में दूसरा स्‍थान प्राप्‍त किया है। महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेन्‍द्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। महाराष्‍ट्र ने इस योजना के अंतर्गत एक लाख 92 हजार 936 सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर यह मुकाम हासिल किया है।

 

यह योजना पिछले वर्ष 13 फरवरी को शुरू की गई थी और इस वर्ष 10 मार्च तक देश में दस लाख नौ हजार सौर संयंत्र लगाए गए हैं। श्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्‍ट्र इस योजना के प्रति अपना योगदान करता रहेगा। इस योजना के अंतर्गत 2026-27 तक एक करोड़ परिवारों को सौर ऊर्जा उपलब्‍ध कराने का लक्ष्‍य है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement