एयर इंडिया ने अपना नया लोगो 'द विस्टा' जारी किया | The Voice TV

Quote :

तुम खुद अपने भाग्य के निर्माता हो - स्वामी विवेकानंद

Science & Technology

एयर इंडिया ने अपना नया लोगो 'द विस्टा' जारी किया

Date : 11-Aug-2023

नई दिल्ली। टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एयरलाइन ने नई ब्रांड पहचान और विमान के रंगरूप का अनावरण किया। एयर इंडिया ने नए लोगो का नाम 'द विस्टा' दिया है। इसे लाल और बैंगनी रंग के साथ डिजाइन किया गया है।

टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने गुरुवार को इसे जारी किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एयर इंडिया का नया लोगो ‘द विस्टा’ सोने की खिड़की के फ्रेम के शिखर से प्रेरित है, जो असीमित संभावनाओं, प्रगतिशीलता और भविष्य के लिए साहसिक, आत्मविश्वासपूर्ण दृष्टिकोण को दर्शाता है। इस अवसर पर एयरलाइन ने अपने नए टेल डिजाइन और थीम गीत का भी खुलासा किया है।

एयर इंडिया ने जारी बयान में कहा कि यात्रियों को दिसंबर 2023 से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान नया लोगो दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इस लोगो को एयरलाइन का पहले A350 विमान पर प्रदर्शित किया जाएगा। एयरलाइन ने नए विमान के रंगरूप और डिजाइन में गहरे लाल, बैंगनी और सुनहले रंग की हाइलाइट्स के साथ-साथ चक्र से प्रेरित पैटर्न को शामिल किया है।

उल्लेखनीय है कि टाटा समूह ने जनवरी, 2022 में घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की एयरलाइन एयर इंडिया का नियंत्रण सरकार से अपने हाथ में लिया था। इसके बाद से ही उसने एयरलाइन के कायाकल्प के लिए कई स्तरों पर योजनाएं बनाई हैं। इसी क्रम में एयर इंडिया ने एयरबस और बोइंग को 470 विमानों की आपूर्ति के लिए 70 डॉलर का ऑर्डर भी दिया है।

 

 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload










Advertisement