Quote :

शब्द विचारी जो चले, गुरुमुख होय निहाल | काम क्रोध व्यापै नहीं, कबूँ न ग्रासै काल ||

Travel & Culture

मनाली घूमने जाए तो कुछ खास जगहों को एक्सप्लोर करना न भूले

Date : 04-Jun-2024

आप भी अगर मनाली घूमने का प्लान बनाएं तो यहां मौजूद कुछ खास जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें। ये जगहें आपकी फैमिली ट्रिप को हमेशा के लिए यादगार बना सकती हैं। 

मनाली प्राकृतिक सुंदरता से भरा हुए एक शहर है जो कि हिमाचल प्रदेश में स्थित है। ये जगह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। देश के टॉप 10 पर्यटन स्थलों की बात करें तो इसमें मनाली का नाम भी लिया जाता है। हर साल हजारों की तादाद में लोग मनाली विजिट के लिए पहुंचते हैं।

हडिम्बा देवी मंदिर: हडिम्बा देवी मंदिर हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में स्थित एक प्राचीन लकड़ी का मंदिर है। यह देवी हडिम्बा को समर्पित है, जो महाभारत के अनुसार भीम की पत्नी थीं। यह लकड़ी की वास्तुकला का एक उत्कृष्ट नमूना है। मंदिर का उल्लेख महाभारत में भी मिलता है। मंदिर लकड़ी से बना है और इसकी वास्तुकला बहुत ही अनोखी है।
सोलंग घाटी: मनाली से लगभग 14 किलोमीटर दूर सोलंग खाटी स्थित है और ये घाटी अपनी खूबसूरती के लिए पहचानी जाती है। यहां आकर पर्यटक पैराग्लाइडिंग, स्कीइंग, ज़ोरबिंग जैसी एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। सोलंग घाटी जाने का सबसे अच्छा समय मई से नवंबर के बीच है जब मौसम सुखद होता है। सोलंग घाटी को "स्नो वैली" के नाम से भी जाना जाता है।
 
RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement