इटली, कैमरून में भूस्खलन, 21 लोगों की मौत | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

इटली, कैमरून में भूस्खलन, 21 लोगों की मौत

Date : 28-Nov-2022

 रोम (इटली)/याउन्डे (कैमरून), 28 नवंबर (हि.स.)। इटली के इस्चिया द्वीप और कैमरून की राजधानी याउन्डे में हुए भूस्खलन में भारी तबाही हुई है। याउन्डे में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार समारोह में शामिल होने जा रहे 14 लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। इस्चिया द्वीप पर भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई। इनमें एक नवजात और दो बच्चे शामिल हैं।

याउन्डे के गवर्नर नसेरी पॉल बी के मुताबिक शव केंद्रीय अस्पताल के मुर्दाघर भेजे जा रहे हैं। कुछ लापता लोगों की तलाश की जा रही है। याउन्डे में इस साल भारी बारिश से भीषण तबाही हुई है।

इटली के इस्चिया द्वीप में भूस्खलन के दौरान पांच लोग लापता भी हो गए। आपातकालीन कर्मी द्वीप पर पहुंच चुके हैं। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार/मुकुंद


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement