भारत-नेपाल सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ पिथौरागढ़ में शुरू | The Voice TV

Quote :

"जिन्दगी के लक्ष्य में प्राप्ती करते समय सिर्फ 2 सोच रखनी चाहिए, अगर रास्ता मिल गया तो ठीक, नहीं तो रास्ता में खुद बना लूँगा।"

International

भारत-नेपाल सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ पिथौरागढ़ में शुरू

Date : 26-Nov-2025

 
काठमांडू, 26 नवंबर ।
भारत–नेपाल सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘सूर्य किरण’ भारत के पिथौरागढ़ में आरंभ हुआ। यह अभ्यास 8 दिसंबर 2025 तक चलेगा। इस अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करना तथा विशेष रूप से आतंकवाद-रोधी अभियानों और प्राकृतिक आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में क्षमता विकसित करना है।

नेपाली सेना की तरफ से बताया गया है कि अभ्यास के दौरान दोनों पक्षों की सेनाएं एक-दूसरे की सैन्य परंपराओं, सिद्धांतों, अभ्यासों, कार्यविधियों और सर्वोत्तम प्रथाओं के संबंध में आपसी समझ को बढ़ाने पर केंद्रित रहेंगी। ‘सूर्य किरण’ अभ्यास को भारत और नेपाल के बीच लंबे समय से स्थापित मैत्रीपूर्ण, विश्वासपूर्ण और ऐतिहासिक सैन्य संबंधों का प्रतीक माना जाता है। यह संयुक्त सैन्य अभ्यास हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जो एक वर्ष भारत में और एक वर्ष नेपाल में होता आ रहा है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement