भाजपा ने आईएनडीआईए पर साधा निशाना, कहा- इनके राज्यों में भ्रष्टाचार का स्लीपर सेल एक्टिव | The Voice TV

Quote :

"आप जिस दिन बुरे विचारों के ऊपर अपने अच्छे विचारों को रख देंगे, उस दिन जिंदगी खुद-ब-खुद और बेहतरीन हो जाएगी।"

National

भाजपा ने आईएनडीआईए पर साधा निशाना, कहा- इनके राज्यों में भ्रष्टाचार का स्लीपर सेल एक्टिव

Date : 18-Sep-2023

  भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) ने आईएनडीआईए पर निशाना साधते हुए इन पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घमंडिया गठबंधन का मकसद सिर्फ मोदी को हटाना है, जनता की संपत्ति को लूटना है। जफर इस्लाम ने आरोप लगाया कि गठबंधन के दलों की सरकार जहां भी है, वहां भ्रष्टाचार चरम पर है। वहां के लूट का माल को सभी को बांटते हैं। गठबंधन ने भ्रष्टाचार के स्लीपर सेल को उन राज्यों में छोड़ रखा है, जहां-जहां इनकी सरकारें हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि साल 2004 और 2014 तक ये गठबंधन ही लूट की सरगना था और लाखों रुपये सरकार का लूटा। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ाया। हेमंत सरकार ने किसी को नहीं बख्शा। इन्होंने सब को लूटने काम किया। प्रदेश में जनता त्राहि-त्राहि कर रही है लेकिन हेमंत सोरेन के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने 10-20 हजार करोड़ का घोटाला किया है। घमंडिया गठबंधन ने हेमंत सोरेन को अपने स्लीपर सेल की तरह भ्रष्टाचार करने के लिए छोड़ दिया है। उन्होंने हेमंत सरकार पर आरोप लगाया कि प्रदेश में मनरेगा घोटाला ( 550 करोड़) , अवैध खनन, जमीन घोटाला (3000 से अधिक करोड़ रुपये) , टेंडर एवं ट्रांसफर-पोस्टिंग और शराब घोटाला (2000 करोड़ रुपये) का हुआ है। इसमें प्रदेश के मंत्री और प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन ने आदिवासी लोगों की जमीन हड़प ली है। रांची के फायरिंग रेंज के पास उन्होंने नाम बदल कर 100 एकड़ जमीन जो कि 500 करोड़ रुपये की ली है। जब इनसे ईडी पूछताछ करना चाहता है तो इन्हें दिक्कत हो जाती है। इसी तरह हेमंत सोरेन ने अलग- अलग स्थानों पर नाम बदल बदल कर लोगों की कई जमीनें हड़पी हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement