संसद सदस्यों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी | The Voice TV

Quote :

"सकारात्मक सोच ही सफलता की पहली सीढ़ी है।"

National

संसद सदस्यों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को श्रद्धांजलि दी

Date : 11-Nov-2022

 नई दिल्ली, 11 नवंबर (हि.स.)।लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई केन्द्रीय मंत्रियों, सांसद और पूर्व सांसदों ने शुक्रवार को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

लोकसभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

लोकसभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित मौलाना अबुल कलाम आजाद की जीवन वृत्त वाली पुस्तिका, समारोह में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को भी भेंट की गई।

मौलाना अबुल कलाम आजाद के चित्र का अनावरण भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 16 दिसंबर 1959 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में किया था।

हिन्दुस्थान समाचार/अजीत

 
 

RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement