मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

मंत्री गणेश जोशी ने स्वामी विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

Date : 12-Jan-2026

 देहरादून, 12 जनवरी। स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर राज्यभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नगर के मसूरी रोड स्थित किशनपुर तिराहे पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर आयोजित कार्यक्रम में मोहक प्रस्तुति देने वाली चाँदनी, स्मृति, मुस्कान, काजल, रूपा को कृषि मंत्री ने सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मंत्री जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मंत्री जोशी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति, आत्मबल और सेवा भाव का संदेश पूरी दुनिया को दिया, जो सदैव मार्गदर्शक रहेगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, रामकृष्ण आश्रम के अध्यक्ष स्वामी असीमात्मानंद, आचार्य विपिन जोशी, पूनम नौटियाल, सुरेन्द्र राणा, मंजीत रावत, संजय नौटियाल, मोहित अग्रवाल, देवेन्द्र रावत सहित कई लोग उपस्थित रहे।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement