राष्ट्रपति मुर्मू को मिला नया मतदाता पहचान पत्र | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

राष्ट्रपति मुर्मू को मिला नया मतदाता पहचान पत्र

Date : 28-Nov-2023

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पी. कृष्णमूर्ति से अपना नया मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया।

राष्ट्रपति अब आगामी आम चुनावों में नई दिल्ली से वोट डालने की पात्र होंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ''राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पी कृष्णमूर्ति से अपना मतदाता पहचान पत्र प्राप्त किया।''

इससे पहले 10 नवंबर को दिल्ली के सीईओ ने राष्ट्रपति भवन का दौरा किया था ताकि राष्ट्रपति को अपना मतदाता पहचान पत्र ओडिशा से दिल्ली में बदलने में सुविधा मिल सके।

उल्लेखनीय है कि ओडिशा निवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले साल 25 जुलाई को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement