बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधायी कार्यों पर होगी चर्चा | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

बजट सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, विधायी कार्यों पर होगी चर्चा

Date : 27-Jan-2026

संसद के आगामी बजट सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज सुबह 11 बजे प्रमुख राष्ट्रीय मुद्दों और विधायी एजेंडे पर चर्चा के लिए यह बैठक बुलाई है। बैठक मुख्य समिति कक्ष में होगी, जिसका उद्देश्य सत्र के दौरान विधायी कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करना और संभावित मुद्दों पर सहमति बनाना है।

बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेगा। इसका पहला चरण 28 जनवरी से 13 फरवरी तक निर्धारित किया गया है, जबकि दूसरा चरण 9 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित होगा। पूरे सत्र के दौरान कुल 30 बैठकें प्रस्तावित हैं।

इस सत्र का सबसे अहम पड़ाव 1 फरवरी को होगा, जब केंद्रीय बजट 2026-27 संसद में पेश किया जाएगा। बजट सत्र का औपचारिक उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी, जो लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सदन को संबोधित करेंगी।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement