संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने जयपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने जयपुर में फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Date : 26-Jan-2026

 जयपुर, 26 जनवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह अरुण कुमार ने 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित सोहन सिंह स्मृति कौशल विकास केंद्र में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और प्रदीप जोशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए दक्षिण-मध्य (कर्नाटक, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना) क्षेत्र के प्रचार प्रमुख आयुष नदीमपल्ली ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने भारत के मूल विचारों के आलोक में संविधान की रचना की। दीर्घ एवं गहन चिंतन के परिणामस्वरूप भारतीय संविधान ने अपना वर्तमान स्वरूप प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि संप्रभुता, गणतंत्र तथा लोकतांत्रिक जैसे शब्द भारत की प्राचीन चिंतन परंपरा से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि प्राचीन भारत में ग्राम सभा की व्यवस्था विद्यमान थी, जो गणराज्य की भावना का ही एक सशक्त रूप थी। संविधान निर्माण के दौरान भारतीय वाङ्मय से प्रेरणा ली गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था तभी सुदृढ़ होती है जब समाज अपनी जिम्मेदारी स्वयं लेता है। वहीं संप्रभुता तभी सुरक्षित रहती है जब समाज में आत्मबोध हो और औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलकर स्व के आधार पर व्यवस्थाओं का विकास किया जाए। उन्होंने इसके उदाहरण स्वरूप आईपीसी से भारतीय न्याय संहिता की ओर हुए परिवर्तन का उल्लेख किया। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने के कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करते हैं। संघ राष्ट्रभक्ति का संस्कार देता है और स्वयंसेवक राष्ट्रीय ध्वज का पूर्ण सम्मान करते हैं।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement