संसद का बजट सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक जारी | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

संसद का बजट सत्र कल से शुरू, सर्वदलीय बैठक जारी

Date : 27-Jan-2026

संसद के बजट सत्र से पहले नई दिल्ली स्थित संसद भवन में सर्वदलीय बैठक चल रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। इसमें राज्यसभा के नेता जेपी नड्डा, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. एल मुरुगन उपस्थित हैं। कांग्रेस के जयराम रमेश, डीएमके के तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष और समाजवादी पार्टी के रामगोपाल यादव सहित कई अन्य नेता भी शामिल हैं। संसद का बजट सत्र कल से शुरू होगा और यह 2 अप्रैल तक चलेगा।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement