जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' कल | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' कल

Date : 30-Nov-2023

 नई दिल्ली, 30 नवंबर । जल शक्ति मंत्रालय की ओर से शुक्रवार काे महरौली स्थित शम्सी तालाब, जहाज महल में 'जल इतिहास उत्सव' का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य जल विरासत स्थलों की सुरक्षा के प्रति सार्वजनिक चेतना बढ़ाना, जनता के बीच स्वामित्व की भावना उत्पन्न करना, पर्यटन को बढ़ावा देना और साथ ही ऐसी विरासत संरचनाओं का जीर्णोद्धार करना है।

इस अवसर पर दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और केंद्र तथा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

यह भव्य आयोजन 15 नवंबर से 30 नवंबर तक पूरे देश के विभिन्न जिलों में 75 'प्राकृतिक जल विरासत संरचनाओं' में मनाए जा रहे “जल विरासत पखवाड़े” के समापन का प्रतीक है। यह राष्ट्रव्यापी अभियान 'जल शक्ति अभियान: कैच द रेन' 2023 के सफल समापन का भी प्रतीक है। इस आयोजन का उद्देश्य सामुदायिक संपर्क के लिए पोषित स्थानों के रूप में जल निकायों की केंद्रीयता को उजागर करना है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement