छत्तीसगढ़ में आगे चल रही कांग्रेस, एग्जिट पोल में जानें बाकी 4 राज्यों के हाल... | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

छत्तीसगढ़ में आगे चल रही कांग्रेस, एग्जिट पोल में जानें बाकी 4 राज्यों के हाल...

Date : 30-Nov-2023

 पूर्वोत्तर भारतीय राज्य मिजोरम के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक एमएनएफ को 10-14 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 5-9 सीटें मिलने के आसार हैं। भाजपा जनाधार तलाशती दिख रही है। बीजेपी को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 15-25 सीटें जा सकती हैं।

दूसरे सर्वे के अनुसार एमएनएफ 14-18 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को 8-10 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 0-2 सीट मिल सकती है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 12-16 सीटें जानें का अनुमान है।

तेलंगाना में कांग्रेस को लीड, बीआरएस पिछड़ सकती है
मतदान खत्म होने के साथ ही तेलंगाना का एग्जिट पोल आ चुका है। कांग्रेस को लीड मिलने की संभावना है। एक सर्वे के अनुसार 48-64 सीटें मिलने की संभावना है। बीआरएस पिछड़ सकती है। इस सर्वे के मुताबिक मुख्यमंत्री केसीआर को 40-45 सीटें मिल सकती हैं। पहली बार भाजपा दोहरे अंकों में जा सकती है। भाजपा 7-13 सीटें जीत सकती है।

दूसरे सर्वे के मुताबिक सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (BRS) को 31-47 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 63-79 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को महज दो-चार सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य की झोली में 5-7 सीटें जा सकती हैं।

छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर...
एक एग्जिट पोल में भी छत्तीसगढ़ में कांटे की टक्कर होगी। कांग्रेस को 34-45 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 42-53 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को तीन सीटें मिले सकती हैं।

दूसरे सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पार्टी 56-64 सीटें जीतने में सफल होगी। भाजपा को 29 से 39 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य और निर्दलीय के खाते में 0-2 सीटें जा सकती हैं।

वहीं अन्य में कांग्रेस को 41 से 53 सीटें मिलेंगी। भाजपा को 36 से 48 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य के खाते में 0-4 सीटें जा सकती हैं।
एक और सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 57 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी। अन्य के खाते में एक भी सीट नहीं जाएगी।

एक अन्य एग्जिट पोल के मुताबिक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। कांग्रेस को 44 से 52 सीटें मिल सकती हैं। भाजपा को 34 से 42 सीटें मिलने का अनुमान है। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में भाजपा को बड़ी बढ़त मिलने के आसार
एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है।

दूसरे एग्जिट पोल में राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 80-100 सीटें जीत सकती है। अन्य के खाते में 9-18 सीटें जा सकती हैं।

अन्य एग्जिट पोल में कांग्रेस को 90-100 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा के खाते में 100-110 सीटें जा सकती हैं। अन्य और निर्दलीय उम्मीदवारों को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत का अनुमान
एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में भाजपा को 118-130 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को 97-107 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। इन अनुमानों के मायने हैं कि मध्य प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलेगा। बता दें कि मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत का आंकड़ा 116 है।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement