एयर मार्शल मकरंद रानाडे बने वायु सेना के महानिदेशक | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

एयर मार्शल मकरंद रानाडे बने वायु सेना के महानिदेशक

Date : 01-Dec-2023

 नई दिल्ली, 01 दिसंबर । एयर मार्शल मकरंद रानाडे ने शुक्रवार को वायु सेना मुख्यालय में महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) का पदभार संभाला। अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले वे पश्चिमी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ एयर स्टाफ अधिकारी थे। उन्हें वर्ष 2006 में वायु सेना पदक (वीरता) और वर्ष 2020 में अति विशिष्ट सेवा पदक से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने एयर मार्शल संजीव कपूर का स्थान लिया है, जो 38 वर्षों से अधिक की विशिष्ट सेवा के बाद 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए हैं।

नई दिल्ली के नेशनल डिफेंस कॉलेज और पेरिस (फ्रांस) के कॉलेज इंटर आर्मी डी डिफेंस के पूर्व छात्र एयर मार्शल मकरंद रानाडे को 06 दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना की लड़ाकू शाखा में कमीशन दिया गया था। 36 वर्षों से अधिक के सेवा काल में उनकी कई महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और स्टॉफ पदों पर नियुक्ति रही, जिनमें एक लड़ाकू स्क्वाड्रन और दो फ्लाइंग स्टेशनों की कमान शामिल हैं। वे टैक्टिक्स एंड एयर कॉम्बैट डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट के साथ-साथ डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज में निदेशक स्टाफ रहे हैं।

उन्होंने काबुल (अफगानिस्तान) में भारतीय दूतावास में एयर अताशे के रूप में भी कार्य किया है। उनकी वायु सेना मुख्यालय में हुई स्टाफ नियुक्तियों में निदेशक, कार्मिक अधिकारी, प्रधान निदेशक, वायु सेना कर्मचारी निरीक्षण निदेशालय और सहायक प्रमुख वायु सेना संचालन (अंतरिक्ष) शामिल हैं।

 


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement