देश को विकसित बनाने में महिलाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू | The Voice TV

Quote :

" जो स्वयं पर विजय पा लेता है, उसे संसार पराजित नहीं कर सकता।"

National

देश को विकसित बनाने में महिलाओं को निभानी होगी महत्वपूर्ण भूमिका- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

Date : 23-Dec-2023

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि देश को विकसित बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। आज जैसलमेर में लखपति दीदी सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि स्वयं सहायता समूह की ओर से किये जाने वाले काम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का संकल्प है कि भारत विकसित राष्ट्र के रूप में आजादी की शताब्दी मनाये। इस लक्ष्य की प्राप्ति तब ही संभव है जब देश की प्रत्येक महिला आत्मनिर्भर हो। राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण बहुत जरूरी है। महिलाओं की वर्कफोर्स में समान भागीदारी सामाजिक और आर्थिक प्रगति में भी अहम योगदान देती है। कोई भी देश अपनी 50 प्रतिशत आबादी की उपेक्षा करके आगे नहीं बढ़ सकता।

कार्यक्रम को राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित किया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement