रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया

Date : 28-Jan-2026

 नई दिल्ली, 28 जनवरी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज सुबह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक जताया। उन्होंने दिवंगत नेता के परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया।

सिंह ने एक्स पर जारी शोक संदेश में कहा, "महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार के असमय निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में वे महाराष्ट्र के विकास और समृद्धि के लिए समर्पित रहे। वे लोगों के प्रति अपनी करुणा और सार्वजनिक सेवा के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए जाने जाते थे। मैं उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement