इतिहास के पन्नों में 29 जनवरी : भारत के पहले अंग्रेजी समाचारपत्र हिक्की बंगाल गजट का प्रकाशन | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

इतिहास के पन्नों में 29 जनवरी : भारत के पहले अंग्रेजी समाचारपत्र हिक्की बंगाल गजट का प्रकाशन

Date : 28-Jan-2026

 1780 में भारत का पहला अंग्रेजी समाचारपत्र 'हिक्की बंगाल गजट' कोलकाता से प्रकाशित हुआ। इसे कभी-कभी 'हिक्की गजट', 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' के नाम से भी जाना जाता है। इस समाचारपत्र के संपादक जेम्स ऑगस्टस हिक्की थे।

हिक्की के प्रकाशन ने उस समय भारतीय समाज और ब्रिटिश प्रशासन में नई जानकारी पहुंचाने का रास्ता खोला। यह समाचारपत्र प्रशासनिक सूचनाओं, व्यापारिक समाचारों और स्थानीय घटनाओं के साथ-साथ राजनीतिक टिप्पणियों के लिए भी जाना जाता था। हिक्की ने स्वतंत्र और आलोचनात्मक पत्रकारिता की नींव रखी, जिसके कारण वह तत्कालीन अधिकारियों की आलोचना के केंद्र में भी रहे।

इस प्रकार 'हिक्की बंगाल गजट' न केवल भारत का पहला अंग्रेजी समाचारपत्र था, बल्कि यह भारतीय प्रेस और पत्रकारिता के इतिहास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बन गया। इसने आगे आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वतंत्र समाचार लेखन का मार्ग प्रशस्त किया।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1528 - मुगल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।

1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के जार बने।

1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेजी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।

1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।

1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।

1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।

1931 - महात्मा गांधी दूसरे गोलमेज सम्मेलन के प्रतिनिधि के रूप में इंग्लैंड के लिए रवाना हुए थे।

1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।

1942 - जर्मनी और इटली के सैनिकों ने लीबिया के बेनगाजी पर कब्जा किया।

1947 - अमेरिका ने चीन में मध्यस्थ की भूमिका छोड़ दी।

1949 - ब्रिटेन ने इजरायल को मान्यता दी।

1953 - संगीत नाटक अकादमी की स्थापना हुई।

1955 - भारतीय कामगार किसान पार्टी की स्थापना हुई थी।

1963 - फ्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।

1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।

1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।

1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।

1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।

1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।

1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।

1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।

1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।

1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।

1996 - फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।

2002 - श्रीनगर में दो उग्रवादी मारे गये।

2003 - इजराइल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।

2003 - हिमाचल विधानसभा भंग कर दी गई।

2005 - नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।

2005 - सेरेना विलियम्स ने आस्ट्रेलियाई ओपन का महिला ख़िताब जीता।

2007 - अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ज़मीन जैक्सन को हराकर लंदन के चैनल-4 के रियालिटी शो में 'बिग ब्रदर' चैम्पियन बनीं।

2008 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, भालचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी।

2008 - आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।

2009 - फेडेलिटी ने सत्यम कम्प्यूटरों के 2.5% शेयर ख़रीदे। कास्टेलिनो यूबी समूह खेल मार्केटिंग के सी.ई.ओ. बने।

2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।

जन्म

1896 - स्वामी प्रणबानंद महाराज - भारत सेवा आश्रम संघ के संस्थापक।

1904 - जोगेन्द्र नाथ मंडल - पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे।

1912 - अजीत नाथ राय - भारत के भूतपूर्व 14वें मुख्य न्यायाधीश थे।

1920 - बलंत्रपु रजनीकांत राव - तेलुगू भाषा के भारतीय लेखक, संगीतकार और कवि।

1961 - संजीव गोयंका - आरपी-संजीव गोयनका समूह के अध्यक्ष।

1962 - गौरी लंकेश - पत्रकार और कार्यकर्ता थीं।

1970 - राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - भारत के प्रसिद्ध निशानेबाज़ तथा एथेंस ओलम्पिक-2004 के रजत पदक विजेता।

निधन

1597 - महाराणा प्रताप - उदयपुर, मेवाड़ में शिशोदिया राजवंश के राजा।

1983 - पीलू मोदी - स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख नेता और भारत में उदारवादी एवं मुक्त आर्थिक नीतियों के समर्थक थे।

2002 - सरला ग्रेवाल - 'भारतीय प्रशासनिक सेवा' में भारत की दूसरी महिला अधिकारी तथा मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल।

2010 - राम निवास मिर्धा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ थे।

2018 - मोहम्मद अल्वी - उर्दू के प्रसिद्ध शायर व साहित्यकार थे।

2019 - जॉर्ज फर्नांडिस - एक पूर्व ट्रेड यूनियन नेता थे, जो राजनेता, पत्रकार और भारत के रक्षामंत्री रहे।

2021 - अरविंद जोशी - जानेमाने भारतीय अभिनेता थे।

2022 - बाबा इकबाल सिंह - किंगरा सिक्ख समुदाय के एक भारतीय सामाजिक-आध्यात्मिक नेता थे।

महत्वपूर्ण दिवस

-बीटिंग द रिट्रीट।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement