सरकार और प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के बीच अगले दौर की बातचीत कल | The Voice TV

Quote :

असफलताओं के बावजूद, अपना मनोबल ऊँचा रखें. अंत में सफलता आपको अवश्य मिलेगी । “ - धीरूभाई अंबानी

National

सरकार और प्रदर्शनकारी किसान नेताओं के बीच अगले दौर की बातचीत कल

Date : 17-Feb-2024

 केंद्र सरकार और किसान-नेताओं के बीच वार्ता का तीसरा दौर कल संपन्न हो गया था। ये बातचीत लगभग पांच घंटे चली। केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि किसानों के साथ चर्चा सकारात्मक माहौल में हुई। उन्‍होंने संवाददाताओं को बताया कि अगली बैठक रविवार शाम 6 बजे होगी। श्री मुंडा ने शांतिपूर्ण समाधान तलाशने का आश्वासन दिया। तीसरे दौर की वार्ता में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पीयूष गोयल और नित्‍यानंद राय ने किया।


किसानों की तरफ से जगजीत सिंह डल्‍लेवाल, सरवन सिंह पंढेर और जरनैल सिंह ने बैठक में भाग लिया।

 

बैठक में शामिल पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बाद में बताया कि वार्ता सौहार्दपूर्ण रही। उन्‍होंने गतिरोध दूर करने के लिए समाधान तलाशने की आशा व्यक्त की। इससे पहले 8 फरवरी और 12 फरवरी को दोनों पक्षों की वार्ता में कोई निर्णय नहीं हो सका था।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload









Advertisement