लोकसभा की कार्यवाही रविवार तक के लिए स्थगित, वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट | The Voice TV

Quote :

“स्वयं जैसे हो वैसे ही रहो; बाकी सब तो पहले से ही कोई और बन चुके हैं।” ― ऑस्कर वाइल्ड

National

लोकसभा की कार्यवाही रविवार तक के लिए स्थगित, वित्त मंत्री पेश करेंगी बजट

Date : 29-Jan-2026

 नई दिल्ली, 29 जनवरी । लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को बजट सत्र के दूसरे दिन आर्थिक सर्वेक्षण पेश होने के बाद 1 फरवरी (रविवार) तक के लिए स्थगित कर दी गई।

प्रश्न काल के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 रखा। इसके बाद शून्य काल के प्रारंभ होने पर अध्यक्ष ने कार्यवाही को रविवार तक के लिए स्थगित कर दिया।

संसद की कार्यवाही अब 1 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से शुरु होगी। सरकार परंपरा को बनाए रखते हुए रविवार होने के बावजूद बजट पेश करेगी।बजट से एक दिन पूर्व आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाता है, लेकिन इस बार इसे तीन दिन पहले ही टेबल किया गया।


RELATED POST

Leave a reply
Click to reload image
Click on the image to reload
Advertisement









Advertisement